फंगल इंफेक्शन में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:42

आम समस्या : दही से दूर होगी फंगल इंफेक्शन की समस्या, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल
फंगल इंफेक्शन की समस्या लोगों के लिए काफी दर्दनाक हो सकती है. खासतौर पर बरसात में लोगों को इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ता है. जब ये समस्या होती है तो स्‍क‍िन पर रेडनेस, लाल चकत्ते, खुजली की समस्‍या आद‍ि लक्षण नजर आना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में इस समस्या का तुरंत इलाज करना जरूरी है. वरना ये समस्या पूरे शरीर में फैल सकती है. बता दें कि दही इस समस्या को दूर करने में आपके काम आ सकती है. अब सवाल ये है कि फंगल इंफेक्शन के लिए दही का कैसे इस्तेमाल किया जाए. तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे दही का इस्तेमाल फंगल इंफेक्शन को दूर करने के लिए किया जा सकता है. पढ़ते हैं आगे…
फंगल इंफेक्शन के लिए दही का इस्तेमाल

फंगल इंफेक्शन को दूर करने में दही का इस्तेमाल तेल के साथ करें. ऐसे में आप टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों के साथ दही को मिलाएं और बने तेल को प्रभावित स्थान पर लगाएं. ऐसा करने से फंगल इंफेक्शन की समस्या को दूर किया जा सकता है. बता दें कि टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्‍ट‍िक गुण और एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं जो फंगल की समस्या से राहत पहुंचा सकते हैं.
यदि व्यक्ति नियमित रूप से दही का सेवन करता है तब भी फंगल इंफेक्शन की समस्या से राहत मिल सकती है. ऐसे में आप मीठी दही, फलों की दही या छाछ आदि का सेवन कर सकते हैं.

नोट – फंगल इंफेक्शन को दूर करने में दही बेहत उपयोगी है. लेकिन अगर ये समस्या बढ़ती नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info